फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वृद्ध की हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/बेलाताल। कोतवाली कुलपहाड़ के नयापुरा जैतपुर में तीन दिन पहले जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या करने के मामले में पिता-पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन




नयापुरा निवासी वृद्ध छिदिया रैकवार 28 मई की शाम कचरा फेंकने घर के बाहर गए थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। इससे छिदिया की मौत हो गई थी। बीच-बचाव करने में छिदिया की पत्नी रूपरानी को भी चोटें आई थीं। घटना में पुलिस ने मृतक के बेटे मलखान की तहरीर पर परिवार के ही धन्नी, उसकी पत्नी गंगिया, दो बेटे मनोज व प्रमोद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को घटना में शामिल धन्नी रैकवार और उसके बेटे मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर बेलाताल के आगे नहर पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें