जिले के किसानों को जल्द ही बिजली के झंझट से निजात मिलेगी। खेतों में सिंचाई सरकार द्वारा सोलर फोटो वोल्टिक पंप लगने से लोगों को बिजली के कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले में सोलर फोटो वोल्टिक पंप 75 फीसदी सब्सिडी पर लगाए जाएंगे, जिसके लिए चेन्नई की एक कंपनी को काम सौंपा गया है।
मालूम हो कि खेतों में सिंचाई के लिए किसानों को कनेक्शन लेने को बिजली विभाग के महीनों चक्कर काटने पड़ते थे। वहीं विभाग के अधिकारी कनेक्शन के नाम पर टालमटोल करते रहते थे, जिससे बिल देने के बाद भी किसानों को बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बिजली की समस्या और विभाग की सुस्ती की देखते हुए शासन ने अब कुओं से सिंचाई के लिए सोलर फोटो वोल्टिक पंप लगाने की योजना आरंभ की है। बिजली न आने से परेशान और सौर उर्जा द्वारा सिंचाई की सुविधा को देखते हुए जिले के 8 किसानाें ने 25 प्रतिशत ड्राफ्ट कृषि कार्यालय में जमा कर दिया है। योजना के तहत पंप लगाने में 75 प्रतिशत का योगदान सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस प्लांट को लगाने की जिम्मेदारी सन एडिशन कंपनी चेन्नई को सौंपा है।
सोलर फोटो वोल्टिक पंप में 2 और 3 एचपी की मोटर लगाया गया है। इसमें 25 फीसदी नेडा और 75 फीसदी कृषि कार्यालय अनुदान देगा। किसान को सिर्फ 25 प्रतिशत पैसा खर्च करना पड़ेगा। 2015 में जिले के 70 किसानों को सोलर फोटो वोल्टिक पंप का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आरपी चौधरी
उपनिदेशक कृषि, महोबा