फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान योजनाओं से होंगे वंचित

Thu, 09 Apr 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। फार्मर रजिस्ट्री के लिए नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी ने नगर पालिका कार्यालय में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर के दौरान कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं में स्वत: जुड़ जाएंगे। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव हो सकेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण आसानी व जल्दी मिल सकेगा और किसान अपनी फसलों, मृदा की स्थिति और कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुसार परामर्श सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें