फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली कटौती के खिलाफ धरने पर बैठे किसान

Wed, 03 Dec 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बिजली की अघोषित कटौती से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही। मंगलवार को किसानों ने नौरंगा पावर हाउस में धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने दो दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में करीब 50 किसान नौरंगा पावर हाउस में धरने पर बैठ गए। किसान नेता रामसनेही राजपूत ने बताया कि फसलों में सिंचाई की आवश्यकता है। 24 घंटे में मात्र सात घंटे ही बिजली मिलती है। पर्याप्त बिजली न मिलने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसान विराट सागर बांध परियोजना को पूरा करने और नलकूपों के लिए 20 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे थे। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा इकाई ग्राम पंचायत से लेकर जिलों में किसानों के प्रतिनिधित्व की मांग भी रखी। बिजली विभाग के अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता, जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो दिन में बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें