फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीमा क्लेम के लिए किसानोंं का प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। खरीफ 2025 में अतिवृष्टि से बर्बाद हुईं फसलों का बीमा क्लेम न मिलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील चरखारी में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर बर्बाद फसलों का क्लेम दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2025 में किसानों ने उर्द, मूंग, तिल आदि का बीमा कराया था। अतिवृष्टि की वजह से फसल शत-प्रतिशत नष्ट हो गई थी। किसानों ने बीमा की मांग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी व बीमा कंपनी से शिकायत की थी लेकिन छह माह से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक किसानों को बीमा की धनराशि नहीं मिली। जिससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने खरीफ फसल बीमा 2025 का शतप्रतिशत क्लेम भुगतान कराए जाने व किसानों की सुविधा के लिए विशिष्ट मंडी सूपा का संचालन किए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में बुंदेलखंड संगठन मंत्री रामकिशन शर्मा, उदयभान अवस्थी, राजेंद्र पटेल, रामकली कुशवाहा, रितिक गुप्ता, मालती, जसविंदर सिंह बुंदेला, सोमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें