महोबा। डीएम अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को सेवायोजन सभागार में जिला स्तरीय रबी गोष्ठी व कृृषि निवेश मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए।
रबी गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी अन्ना गोवंश का अपने यहां पालन करेगा उसको सरकार द्वारा 30 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत किसान अधिकतम 4 पशुओं को पाल सकते हैं, जिससे उनकी प्रतिमाह 3,600 रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। साथ ही, किसान पशुओं से दूध, गोमूत्र व गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर लाभांवित हो सकेंगे। डीएम ने लिधौरा खुर्द के किसान भानप्रकाश द्वारा गायों का पालन कर केंचुआ खाद बनाने में उत्कृृष्ट कार्य करने की सराहना की। कहा कि कृृषि कार्य में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करें। इस मौके पर कृृषि, उद्यान, पशु, पान प्रयोग, दुग्ध विभाग के अधिकारियों, कृृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के कृृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकि खेती, जैविक कृृषि व किसानों के लिए संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे बधियाकरण में किसानों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने अन्ना प्रथा को रोकने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उप निदेशक कृृषि जी राम, जिला कृृषि अधिकारी वीपी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी विजय चौरसिया, दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा सहित बेलाताल कृृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी आर्य, डॉ. गौरव समेत तमाम किसान मौजूद रहे।