फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ग्योड़ी समिति में खाद के लिए किसानों का हंगामा

Wed, 12 Nov 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 17 परिचय-ग्योड़ी समिति में खाद वितरण के दौरान हंगामा करते किसान। संवाद
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जिले में खाद को लेकर मारामारी मची है। साधन सहकारी समिति ग्योड़ी में खाद वितरण के दौरान हंगामा हो गया। घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद न मिलने पर किसानों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक किसान गिरकर घायल हो गया। तब पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं, अजनर समिति में पूरे दिन लाइन में लगने के बाद किसानों को एक-एक बोरी खाद मिली। खाद खत्म हो जाने पर 100 किसान मायूस लौट गए।
ब्लॉक कबरई की ग्योड़ी समिति में सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पहले खाद लेने को लेकर किसानों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने सभी को लाइन में लगने के लिए कहा। इस दौरान किसान खाद दिलवाने के लिए पुलिस से भिड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। इससे खाद वितरण बंद हो गया। धक्का-मुक्की के दौरान गिरने से किसान मुन्ना को चोटें आईं। बाद में पुलिस ने सभी किसानों को लाइन में लगवाकर खाद वितरण शुरू कराया।
थानाध्यक्ष खन्ना वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धक्का-मुक्की के दौरान एक किसाना को हल्की चोटें आईं। सभी किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण कराया गया। अजनर संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति में सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटी। किसानों की भीड़ बढ़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, लेखपाल विपिन आदि पहुंच गए और किसानों को लाइन से लगवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने अपनी मौजूदगी में टोकन वितरण शुरू कराया तो पहले टोकन लेने को लेकर किसानों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देर शाम तक 500 किसानोंं को खाद दी गई जबकि 100 किसान खाली हाथ लौट गए। समिति के सचिव भूपकिशोर ने बताया कि 150 टोकन धारकों व 450 चेकधारकों को खाद का वितरण किया गया।

फोटो 11 एमएएचपी 17 परिचय-ग्योड़ी समिति में खाद वितरण के दौरान हंगामा करते किसान। संवाद

फोटो 11 एमएएचपी 17 परिचय-ग्योड़ी समिति में खाद वितरण के दौरान हंगामा करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें