फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डीएपी की आस में पहुंचे किसान, एनपीके लेने से किया किनारा

विज्ञापन
फोटो 13 एमएएचपी 10 परिचय-रामसिंह। संवाद
विज्ञापन
-खाद किल्लत के बीच दो केंद्रों पर उपलब्ध एनपीके भी नहीं बन रही किसानों की पहली पसंद
विज्ञापन

-डीएपी के लिए भटक रहे किसान, मजबूरी में खरीदनी पड़ रही विकल्प की खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़/बेलाताल। जनपद में डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। रबी फसलों की बोआई का समय होने के कारण किसान खाद के लिए सहकारी समितियों और केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां डीएपी के लिए केंद्रों पर हंगामा हो रहा है। वहीं विकल्प के रूप में उपलब्ध एनपीके खाद खरीदने में किसान दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में डीएपी न मिलने पर कुछ किसान मजबूरी में एनपीके खरीद रहे हैं तो कई बिना खाद लिए ही लौटने को मजबूर हैं।

कस्बा कुलपहाड़ स्थित किसान संघ के गोदाम में पर्याप्त मात्रा में एनपीके खाद उपलब्ध है। इसके बावजूद डीएपी की उम्मीद लेकर पहुंचे किसान एनपीके लेने से बचते नजर आए। कृषि विभाग की ओर से किसानों को फसल के अनुसार उर्वरकों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं दिए जाने से अधिकांश किसान अब भी हर फसल में डीएपी का ही उपयोग करना बेहतर समझते हैं। कुछ किसान मजबूरी में एनपीके खरीद रहे हैं जबकि कई किसान डीएपी मिलने की आस में वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जैतपुर के सहकारी संघ में शुक्रवार को एनपीके की 500 बोरियों का वितरण किया गया। खाद मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान डीएपी की उम्मीद लेकर पहुंचे लेकिन एनपीके का वितरण होता देख कई किसानों ने खाद खरीदने से इनकार कर दिया। किसानों ने इसकी कीमत डीएपी से अधिक होने व बोआई के समय यूरिया की अतिरिक्त जरूरत पड़ने की बात कही। सहकारी संघ के प्रभारी मथुरा प्रसाद ने बताया कि 500 बोरियों के सापेक्ष 100 टोकन बांटे गए। बिना टोकन पहुंचे किसानों को भी खाद दी गई। प्रपत्रों की जांच और ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद किसानों को जमीन के हिसाब से एक से चार बोरी एनपीके वितरित की गई। डीएपी की आपूर्ति होने पर उसका भी वितरण कराया जाएगा।
-
मजबूरी में खरीदनी पड़ी एनपीके
पनारा के किसान रामपाल ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि किस फसल में कौन सी खाद डालनी चाहिए। वह अब तक डीएपी का ही इस्तेमाल करते आए हैं। इसी उम्मीद में केंद्र पहुंचे थे लेकिन डीएपी नहीं मिली तो मजबूरी में एनपीके खरीदनी पड़ी।
-
खेत बोआई के लिए तैयार नहीं मिल रही मनचाही खाद
सुगिरा के किसान रामसिंह बताते हैं कि गांव के अधिकांश किसान डीएपी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन केंद्र में खाद नहीं मिली। खेत बोआई के लिए तैयार हैं लेकिन मनचाही खाद न मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में विकल्प की खाद खरीदना भी उनकी मजबूरी बन गया।

-
डीएपी व एनपीके में क्या है अंतर
महोबा। डीएपी में 18 प्रतिशत नाइट्रोजन और 46 प्रतिशत फास्फोरस होता है जबकि पोटाश नहीं होता। वहीं एनपीके में 12 प्रतिशत नाइट्रोजन, 32 प्रतिशत फास्फोरस व 16 प्रतिशत पोटाश होता है। इसमें तीनों प्रमुख पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। फसल और मिट्टी की जरूरत के अनुसार दोनों उर्वरकों का इस्तेमाल किया जाता है। एनपीके का उपयोग गेहूं, धान, मक्का व दलहनी फसलों में बोआई के समय किया जा सकता है। किसानों को मिट्टी की जांच और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर खाद का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन

-
वर्जन
वर्तमान में जिले में 700 एमटी डीएपी व छह हजार एमटी यूरिया उपलब्ध है। जिन केंद्रों में एनपीके उपलब्ध थी, वहां वितरण कराया गया। शनिवार से केंद्रों में डीएपी खाद भेजी जाएगी। दो-तीन दिन में और खाद आने की उम्मीद है। जिसे समितियों में पहुंचाया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -परमानंद अनुरागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक आयुक्त सहकारिता, महोबा।

फोटो 13 एमएएचपी 10 परिचय-रामसिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें