फोटो 12 एमएएचपी 25 परिचय-किसान पन्नालाल को प्रतीकात्मक चेक व प्रमाण पत्र सौंपते सीडीओ बलराम कुम
महोबा। मानसून के दौरान अतिवृष्टि से बर्बाद फसल के मुआवजा राशि का वितरण शुरू हो गया है। सोमवार को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 60 किसानों को प्रतीकात्मक चेकें सौंपी गईं। शेष किसानों को जल्द ही राहत राशि का वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सीएम ने निर्देश दिए कि जनपदों में वर्षा, अतिवृष्टि, बाढ़ आदि से फसल क्षति से प्रभावित किसानों को ऑनलाइन पेमेंट और प्रतीकात्मक चेकों का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए। जिले में वर्षा, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरण किए जाने के लिए युद्ध स्तर पर तहसीलों की ओर से फीडिंग का काम तत्काल किया जाए। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, सीडीओ बलराम कुमार, नायब तहसीलदार विकास गोयल आदि मौजूद रहे।