फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचक्रिया के लिए गए किसान की चेकडैम में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाने के ग्राम ग्योड़ी में शौचक्रिया के लिए गए किसान की चेकडैम में डूबकर मौत हो गई। कई घंटे बीतने के बाद भी किसान के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो चेकडैम में किसान का शव उतराता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम ग्योड़ी निवासी राजाराम प्रजापति (65) के पास दस बीघा भूमि थी, जिसमें वह खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की सुबह राजाराम शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गया था। तभी सेहू नाला में बने चेकडैम में पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। कई घंटे बीत जाने के बाद जब किसान घर नहीं लौटा तो परिजनों को आशंका हुई। खोजबीन करने पर किसान का शव गांव के बाहर बने चेकडैम में उतराता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मामले की जांच थाना खन्ना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा। किसान की मौत से उसके इकलौते पुत्र व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पुत्र मूलचंद्र ने बताया कि उसके पिता की मौत चेकडैम में डूबने से हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें