फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sat, 16 Nov 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बनियातला गांव के किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। किसान पर बेटी की शादी का साहूकारों से लिया गया करीब पांच लाख का कर्ज था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बनियातला निवासी अजय विक्रम सिंह (52) के पास दो बीघा जमीन थी। वह करीब दस बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती करता था। आठ माह पहले उसने बड़ी बेटी आकांक्षा की शादी की थी। इसके लिए साहूकारों से करीब पांच लाख का कर्ज ले रखा था।
बृहस्पतिवार की शाम वह घर से निकल गया। देर रात उसका शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर चंद्रपुरा पुल के साथ ट्रेन से कटा मिला। मृतक के बेटे विकास ने बताया कि खरीफ सीजन में फसल बर्बाद हो गई थी। बहन की शादी के लिए जो कर्ज लिया था। उसकी अदायगी को लेकर पिता परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया जा रहा है कि एक दिन पहले किसान के मकान में आग भी लग गई थी। उधर, सीओ रविकांत गोंड का कहना है कि एक व्यक्ति के ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें