फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 21 Jul 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

गोली किसने और क्यों मारी अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही अपर एसपी सत्यम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सर्विलांस और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी आशाराम सेन (58) पिछले 25 सालों से कुरौराडांग में रहकर खेती-किसानी करते थे। शुक्रवार की रात वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। भोर करीब तीन बजे कुछ लोगों ने उनके सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर पत्नी सुदामा ने बेटों को जगाया। परिजन खून से लथपथ आशाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े बेटे अनिल ने बताया कि पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूचना पर अपर एसपी व कोतवाल गणेश प्रसाद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और परिजनों से जानकारी लेते हुए जांच की। अपर एसपी ने बताया कि गोली कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, कोतवाल का कहना है कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। दामाद के आने का परिजन इंतजार कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें