फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दस हजार के विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। खेतों से मवेशी चराकर लौट रहे एक 56 वर्षीय किसान को पिता-पुत्र ने रास्ता रोककर दस हजार रुपये के विवाद में गोली मार दी। गोली किसान के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव निवासी घायल किसान फूल सिंह बुधवार रात खेत से मवेशी चराकर घर लौट रहा था। तालाब के पास गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसे रोक लिया और अभद्रता करने लगा। आरोप है कि पिता-पुत्र घर से असलहे लेकर आए। पहले पिता ने गोली चलाई, जो फूल सिंह के बगल से निकल गई। इसके बाद बेटे ने फायर किया, जो सीधे किसान के पेट में जा लगी। गोली लगने से फूल सिंह अचेत होकर गिर पड़ा। आरोपी मौके से भाग गए।

घायल किसान के भतीजे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर ही दबंग पिता-पुत्र ने उसके चाचा पर फायरिंग की। चाचा की हालत चिंताजनक है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सीओ चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। घायल का इलाज चल रहा है। घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें