फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत हो गई। कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी चरणदास कुशवाहा (56) गुरुवार को खेत की रखवाली करने गया था। शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पहुंचे तो खेत में बने गड्ढे में उसका शव पड़ा था। पिता ने बताया कि शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें