फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेत से घर लौट रहे किसान को डंपर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
फोटो 31 एमएएचपी 03 परिचय-किसान मुकेश कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
-टक्कर मारने के बाद किसान को 10 मीटर तक घसीटता ले गया चालक
विज्ञापन

-हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आईं गंभीर चोटें, गई जान
फोटो 31 एमएएचपी 03 परिचय-किसान मुकेश कुशवाहा (फाइल फोटो)। स्रोत : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कस्बा कबरई के मोहल्ला राजीवनगर में बृहस्पतिवार की रात खेत से बाइक से घर लौट रहे किसान की डंपर के कुचलने से मौत हो गई। टक्कर के बाद डंपर के अगले हिस्से में फंसे बाइक सवार किसान को चालक 10 मीटर तक घसीटता ले गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना का कारण डंपर के तेज रफ्तार होने और रात के समय लाइटों की चकाचौंध माना जा रहा है।
मोहल्ला राजीवनगर निवासी मुकेश कुशवाहा (32) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। देर रात वह बाइक से खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोहल्ले की ओर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा। टक्कर के बाद चालक किसान को 10 मीटर तक घसीटता ले गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में मुकेश को जिला अस्पताल लाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। भाई राजेश ने बताया कि खेत से घर आते समय डंपर भाई को बाइक समेत टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटता ले गया। इससे उनकी जान चली गई। घटना से मृतक के पिता हीरालाल, पत्नी आनंदी, बेटा और दो बेटियों का रो-रोकर बेहाल है। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत पांच घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत पांच लोग घायल हो गए। थाना कबरई के छानी गांव निवासी महेश (30) बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक गिरने पर उसे चोटें आईं। इसी तरह कुलपहाड़ निवासी नीतू, कुम्हड़ौरा निवासी पप्पू, बमरारा निवासी वंदना और न्यू सिटी महोबा निवासी पवन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन


पुलिस व एंबुलेंस के देरी आने का आरोप
कबरई। कस्बे के राजीवनगर निवासी मुकेश की डंपर की टक्कर से मौत होने के मामले में परिजनों ने पुलिस और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार हादसा रात 9.51 बजे हुआ जबकि पुलिस घायल को 11.20 बजे सीएचसी कबरई लेकर पहुंची। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि परिजनों को करीब एक बजे सूचना दी गई। उनके पहुंचने के बाद रात डेढ़ बजे एंबुलेंस मिलीं। वह रात 2.20 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। भाई का कहना है कि यदि मुकेश को समय से इलाज मिलता तो उसकी जान बच जाती। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित सोनकर ने बताया कि एंबुलेंस सेवा का संचालन सीधे लखनऊ से होता है। अस्पताल का उससे सीधा संबंध नहीं है। फिर भी जानकारी कराई जाएगी। परिजनों ने कस्बे के अंदर से ओवरलोड वाहनों की निकासी पर रोक लगाने और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें