फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय से ट्रैक्टर रैली निकालते कार्यकर्ता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी ने जिले की तीनों तहसीलों में ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध जताया। इस दौरान कृषि कानून वापस लेने की मांग की। 50 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार सपा कार्यकर्ता व किसानों ने विभिन्न मार्गों से ट्रैक्टर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपे। वहीं, गुलाबी गैंग की महिलाओं ने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। रास्ते में रैली रोके जाने पर गुलाबी गैंग की महिलाओं व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय से सपा जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। 12 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार कार्यकर्ता हमीरपुर चुंगी होते हुए डाक बंगला मैदान पहुंचे। जहां पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे में वरिष्ठ सपा नेता बलवीर सिंह यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय राज यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जो तहसील से शुरू होकर गोंदी चौराहा होते हुए पेट्रोलपंप पहुंची। यहां पुलिस द्वारा रैली रोके जाने पर किसानों की नोकझोंक हुई। किसानों ने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करना हमारा अधिकार है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह यादव, रणविजय सिंह, वीरेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में सपाइयों ने हरपालपुर रोड से ट्रैक्टर रैली निकाली। कुलपहाड़ जाते समय पुलिस ने ट्रैक्टर रैली रोक दी। रैली में ब्लॉक अध्यक्ष रोहित, सुरजीत, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। गुलाबी गैंग की मंडल कमांडर फरीदा बेगम के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने किसानों के समर्थन में पचपहरा मार्ग पर ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों के सम्मान में गुलाबी गैंग मैदान में नारे के साथ महिलाओं ने विरोध जताया। पुलिस द्वारा रैली रोके जाने पर गुलाबी गैंग की नोकझोंक हुई। बाद में एसडीएम राजेश यादव को ज्ञापन सौंपकर कृषि बिल वापस लिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें