फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के नहदौरा गांव में एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिवई सुनैचा गांव निवासी वीर सिंह यादव (35) चार बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात उसने नहदौरा गांव स्थित पशुबाड़े के बाहर लगे पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। रविवार की सुबह की मां संपत जब चारा देने के लिए पशुबाड़े गई तो युवक को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पारिवारिक चाचा रघुवीर यादव ने बताया कि वीर सिंह घर पर अकेला था जबकि उसकी पत्नी गीता एक पखवाड़े पहले शादी समारोह में शामिल होने बेटी शिवानी, कल्ली व बेटे आशू के साथ मायके पचपहरा गई थी। उधर, मृतक का छोटा भाई रतन रिश्तेदारी में गया था। पशुबाड़े में जब उसकी मां पशुओं को चारा डालने पहुंचीं तो बेटे को फंदे पर लटकता पाया। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें