महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में फसल में कम पैदावार निकलने पर एक किसान की सदमे से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिलवई गांव निवासी राजकिशोर(45) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को अचानक खेत में राजकिशोर को सदमा लगा और वह अचेत होकर गिर गया।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे मोहित ने बताया कि इस बार फसल में कम पैदावार हुई। इससे पिता परेशान थे।
अचानक हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले आए, वहां मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।