फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेत पर काम करते समय बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के अंडवारा गांव में मंगलवार की शाम बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे किसान की मौत हो गई। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अंडवारा निवासी किसान राजेंद्र राजपूत (40) सुबह प्रतिदिन की तरह खेत गया था। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। वह खेत पर काम कर रहा था तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में राजेंद्र को सीएचसी पनवाड़ी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई उमाशंकर राजपूत ने बताया कि राजेंद्र सुबह खेत गया था। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। घटना से पत्नी सुमितरानी, बेटे अजय व बेटी शिवी रो-रोकर बेहाल रहे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें