खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के मवई खुर्द गांव में अविवाहित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन मृतक को मानसिक रूप से परेशान बता रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मवई खुर्द गांव निवासी भगवानदीन सेन उर्फ मुखिया (42) ने सोमवार की शाम भगवानदीन ने मकान के अंदर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम परिजन जब घर लौटे तो युवक को फांसी पर झूलता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता गयाप्रसाद ने बताया कि उसके बेटे ने शादी नहीं की थी। वह मानसिक रूप से परेेशान रहता था। इससे पहले भी एक बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।