फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कोतवाली के बाहर युवक का शव रखकर परिजनों का हंगामा

Sun, 23 Mar 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव के पास शनिवार को सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कोतवाली के बाहर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस को शिकायती पत्र देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एक घंटे हंगाने के बाद पुलिस के समझाने पर परिजन माने।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के नथूपुरा निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की रात पुत्र राजेंद्र अहिरवार (20) बाइक से मजदूरों को छोड़ने के लिए रतौली गांव गया था। रातभर घर नहीं लौटा। खोजने पर शनिवार की सुबह रतौली के समीप सड़क किनारे वह अचेत अवस्था में मिला। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और बाहर शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पिता जमुनाप्रसाद, बहन सरस्वती और भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि राजेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके गले में खरोंच के निशान है। कोतवाल अर्जुन सिंह कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या दुर्घटना में युवक की मौत हुई इसका सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें