फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर पेड़ गिरने से पांच घंटे फंसी ट्रेन, यात्री हुए बेहाल

Tue, 17 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Getty
विज्ञापन
कानपुर रेल मार्ग पर हमीरपुर के भरुआ के पास आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ आंधी आने पर रेलवे ट्रैक पर गिर गए। जिससे महोबा-कानपुर ट्रेन रात में 10 बजे के बजाए तड़के सुबह साढ़े तीन बजे महोबा आई। जिससे यात्री खासा परेशान रहे। पांच घंटे तक जंगल में ट्रेन खड़ी रहने से यात्री पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन


महोबा से कानपुर जाने वाली पैसेंजर रविवार को कानपुर से चल कर महोबा आते समय शाम साढ़े छह बजे भरुआ रेलवे स्टेशन से चंद किमी दूर ट्रैक पर पेड़ पड़े होने से जंगल में खड़ी हो गई।

पांच घंटे तक पेड़ों की कटान होने के दौरान गर्मी में यात्री पानी के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे। लेकिन कहीं पानी नहीं मिला। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व छोटे बच्चों को हुई।  
विज्ञापन


रात 11.30 बजे ट्रैक साफ होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन जैसे ही चलकर भरुआ स्टेशन पर पहुंची, यात्रियों ने उतरकर सबसे पहले पानी लिया। इसके बाद ट्रेन महोबा के लिए रवाना हुई।

रात में कानपुर से 10 बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन, सोमवार को तड़के सुबह साढ़े तीन बजे महोबा आई। ट्रेन लेट होने से परिजन भी सगे संबंधियों की लोकेशन लेने के लिए रात भर फोन की घंटी घनघनाते रहे। भटीपुरा निवासी मूलचंद्र, रघुवीर व व्यापारी मोहम्मद रजब और आसिफ ने बताया कि पांच घंटे तक पेड़ों की कटान होने पर यात्रियों नेे भी डाले हटाने में मदद की। सुबह साढ़े तीन बजे घर आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें