फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लोडर से 12 लाख का नकली गुटका बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 06 परिचय-पॉली​थिन की बोरियों में भरा जब्त गुटका व पकड़ा गया लोडर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस और खाद सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार की रात जांच के दौरान एक लोडर से 12 लाख रुपये कीमत का नकली गुटका पकड़ा है। पुलिस ने लोडर को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि चार आरोपी भाग निकले। आरोपी लंबे समय से मध्यप्रदेश के नौगांव से नकली गुटका लाकर यूपी के महोबा में सप्लाई करते थे। पुलिस ने पांचों आरोपियोंं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नौगांव में नकली गुटका बनाने का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। महोबा जिले के कुछ लोग एमपी से बड़ी मात्रा में गुटका लाकर जिले में खपाते थे। रविवार की रात सूचना पर कुलपहाड़ सीओ रविकांत गोंड के नेतृत्व में महोबकंठ पुलिस व खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने टुडर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एमपी की ओर से आ रहे लोडर को रोककर जांच की गई। इसमें 15 बोरा नकली गुटका बरामद हुआ। इन बोरों में 3,38,280 पाउच मिले। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। मौके से मयंक यादव निवासी पाठकपुरा पनवाड़ी को गिरफ्तार किया गया।
सीओ ने बताया कि इस मामले में छतरपुर के नौगांव निवासी महेंद्र राजपूत, जाहर यादव, नरेंद्र गुप्ता और पनवाड़ी निवासी संतोष साहू भाग निकले हैं। बरामद नकली गुटका की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें