फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नकली खाद पकड़ी, आठ पर रिपोर्ट, पांच गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर कृषि विभाग व पुलिस ने भारी मात्रा में नकली खाद पकड़ी। नकली खाद बनाकर पैकिंग करते और बेचते पाए गए आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह ने कि बताया मंगलवार को थाना कबरई के रिवई-सुनैचा गांव में नकली खाद की पैकिंग, भंडारण व विक्रय की सूचना मिली थी। इस पर नायब तहसीलदार विवेक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया के साथ उन्होंने रिवई सुनैचा स्थित एक ढाबा के बगल में स्थित गोदाम में छापामारी की। जहां ढाबा संचालक ज्ञानेंद्र द्विवेदी, संदीप कुमार, विकास, जितेंद्र और खड्डी गौरिहार निवासी हिमांशु तिवारी मिले। इस गाेदाम पर एनपीके खाद की 60 खाली बोरियां और 40 बिना सील की भरी हुई बोरियां मिलीं। इसके अलावा यहां पर बिना कुछ लिखी 139 बोरी खाली मिलीं। साथ ही 52 सफेद बोरियों में खाद जैसा दिखने वाला पदार्थ भी मिला। मौके पर एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद। इसमें डीएपी खाद की 25 सिली हुई बोरियां थीं। इसके साथ ही बोरी सिलाई करने वाली मशीन भी बरामद की गई। इन बोरियों को ट्राली से उतारकर गोदाम में रखवाया गया। एनपीके की खुली बोरियाें में से दो बोरियों का और डीएपी खाद की एक बोरी का नमूना भी परीक्षण के लिए लिया गया।
पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि ये सभी प्रिंटेड बोरियां और उनमें भरने के लिए खाद की तरह दिखने वाले पदार्थ की व्यवस्था मध्यप्रदेश का युवक देवहलिया करता था। पुलिस ने ज्ञानेंद्र, हिमांशु तिवारी, संदीप कुमार, विकास, जितेंद्र और देवहलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसी तरह जिला कृषि अधिकारी को सूचना मिली कि बैहारी गांव में एक पिकअप वाहन में डीएपी खाद बेची जा रही है। इस पर पहुंची पुलिस टीम को चकमा देकर पिकअप चालक मौके से भाग गया। कृषि अधिकारी ने मौके पर पहुंच पिकअप की जांच की। जिसमें 45 बोरी खाद बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा कराया है। चालक पवन मौके से भाग गया जबकि हेल्पर धनराज यादव को हिरासत में लिया गया। कृषि अधिकारी की तहरीर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें