फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर शिक्षामित्रों में रोष

Tue, 06 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बांदा के मंडलीय प्रभारी फूल सिंह ने कहा कि टीचर पद पर समायोजित किए गए शिक्षामित्राें का आज तक वेतन नहीं दिया गया। इससे उनका परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। कहा, अधिकारी जिन टीचरों का सत्यापन हो चुका है, उनका वेतन बिल बनवाकर भेजें। अन्यथा एसोसिएशन शांत नहीं बैठेगा।
विज्ञापन


मंडलीय प्रभारी शनिवार को रैन बसेरा में आयोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियाें को शिक्षामित्राें के अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। जिससे उन्हें उनके अधिकार मिल सकें।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि टीचर बने शिक्षामित्राें का वेतन समय से दिलाया जाएगा। इससे पूर्व मंडलीय प्रभारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव और जिला महामंत्री विनोद कुमार पटैरिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


साथ ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान रामकिशोर राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोबिंद सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री विमल त्रिपाठी, मान सिंह, कोमल सिंह, रामनरेश, रामकिशोर, कृष्णगोपाल, राकेश कुमार, अखिलेश्वर वर्मा सहित तमाम टीचर और शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें