फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा न होने पर हाईवे किया जाम

Sun, 08 Mar 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पचपहरा मंडी स्थित मुकुंद ग्रेनाइट में मुनीम के पद पर तैनात कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कामता कुशवाहा (40) पुत्र गोकुल कुशवाहा की तीन मार्च की रात क्रेशर प्लांट में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बावत पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतक के साथ सो रहे एक अन्य मुनीम श्रीपाल को हिरासत में ले लिया था। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने न तो मुनीम श्रीपाल को छोड़ा और न ही घटना का खुलासा कर सकी। श्रीपाल को जबरन हत्या के मामले में अभियुक्त बनाए जाने की आशंका से नाराज श्रीपाल के परिजनों ने रविवार को सुबह तकरीबन नौ बजे थाना कबरई के सामने हाईवे पर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक जाम न खुलने पर थानाध्यक्ष कबरई चंचल यादव थाने से निकलकर बाहर पहुंचे और ग्रामीणोें से बातचीत की। लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणाें का कहना था कि श्रीपाल को चार दिन तक हिरासत में लिए रहने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी और न ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल ही बरामद किया।  परिजनों ने श्रीपाल को जबरन फंसाए जाने की आशंका जताई। बाद में थानाध्यक्ष ने मामले की सही ढंग से जांच कर जल्द खुलासा करने और निर्दोष को जेल न भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहने से कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी, छतरपुर, महोबा, बांदा, सागर आने जाने वाले एक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिससे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें