फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में छर्रे लगने से किशोर घायल

Sun, 08 Mar 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बछेछर कला में शुक्रवार को एक ग्रामीण के घर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। धूमधाम से संपन्न हो रहे कार्यक्रम में नाच गाना और ढोलों की गूंज से हंसी खुशी का माहौल था। लेकिन उसी वक्त हर्ष फायरिंग दौरान गांव के ही अश्मेंद्र (13) को छर्रे लग गए। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। उधर थानाध्यक्ष अजनर राजीव यादव का कहना है कि उन्हें घटना के बावत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कुछ ग्रामीणाें ने पटाखे से किशोर के घायल होने की बात बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें