फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश से आंखों में संक्रमण बढ़ा, ओपीडी में सौ से अधिक रोगी

Wed, 25 Jun 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बारिश अब लोगों की आंखों को भी बीमार कर रही है। कुछ मरीजों की आंखों में एलर्जी है तो कई मरीज इंफेक्शन होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दृष्टि दोष और ग्लूकोमा के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में इस तरह की समस्या वाले प्रतिदिन करीब 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में पिछले तीन दिन हुई बारिश से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं आंखों में एलर्जी, संक्रमण के मरीज भी बढ़ गए हैं। बारिश में फैली गंदगी से लोगों को एलर्जी हो रही है। एलर्जी सबसे अधिक आंखों को परेशानी पहुंचा रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बारिश से आंखों में इंफेक्शन व एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। साथ ही दृष्टिदोष और ग्लूकोमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बारिश से लोगों की आंखों में एलर्जी होने से जलन व पानी निकलने जैसी समस्या पैदा हो रही है। मरीज का बेहतर उपचार के साथ जरूरी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

-
यह बरतें सावधानी
-तालाब, पोखरों आदि के दूषित पानी में न जाएं।
-आंखों में पसीना न जाने दें।
-धूल और धूप में काला चश्मा लगाकर घर से निकलें।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे

-प्रयास करें कि ज्यादा गंदगी वाले स्थान पर न जाएं।-आंखों में दिक्कत होते ही चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें