फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने बताया वोट का महत्व

Sat, 11 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
कुलपहाड़ में एक्सप्रेस गाड़ी को झंडी दिखाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निकाले जा रहे मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वाहन ने गांव-गांव में पहुंचकर शत प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल 23 फरवरी को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

गिरते मतदान स्तर को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जुटा है। इसी क्रम में शनिवार को एक्सप्रेस वाहन कस्बा कुलपहाड़ पहुंचा। कस्बे के जनतंत्र इंटर कालेज में एक्सप्रेस वाहन का स्वागत किया गया। यहां एसडीएम विनय पाठक ने वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


हाथों में तख्तियां लिए बच्चे पहले मतदान बाद में जलपान के नारे लगाते रहे। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी, रमेश यादव, अमित द्विवेदी, प्रकाश यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। भरवारा प्रतिनिधि के अनुसार मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वाहन ने गांव में भ्रमण किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी हेतराम वर्मा, ग्राम प्रधान हीरालाल राजपूत, वीडीओ अश्विनी कुमार, उमाशंकर कौशिक आदि शामिल रहे। शहर में मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वाहन का स्वागत हुआ।

राजकीय इंटर कालेज, जीजीआईसी आदि विद्यालयों में मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम हुए। स्वीप प्रभारी पीएन दीक्षित ने कहा शत प्रतिशत मतदान के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जूनियर हाईस्कूल, कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मनीराम, नर्वदा, रश्मि, सुमन, अशोक कुमार, कोमल सोनी आदि रहे।
विज्ञापन


बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार जैतपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं व छात्रों ने रैली निकाली। रैली को सीओ विनोद सिंह व एसडीएम विनय कुमार ने रवाना किया। रैली में अफरोज खातून, मुन्ना तिवारी, रमेश यादव, सुचेता, वंदना आदि मौजूद रही। चरखारी, श्रीनगर, पनवाड़ी व कबरई में भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें