फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नींव के पत्थर को तोड़ने के लिए लगाया विस्फोटक, पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के राठ चुंगी इलाके में घनी बस्ती के बीच कर रहे थे ब्लास्टिंग की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के राठ चुंगी इलाके में एक प्लॉट की नींव का पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोटक पदार्थ लगाया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और विस्फोटक पदार्थ को निष्क्रिय कराया। पुलिस ने प्लॉट मालिक और विस्फोटक पदार्थ के जरिए ब्लास्टिंग की तैयारी कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि शहर के राठ चुंगी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की नींव में काफी बड़ा पत्थर निकल आया था। इस पत्थर को तोड़ने के लिए प्लॉट मालिक ने पुलिस और प्रशासन से कोई सूचना दिए बिना ही विस्फोटक लगवा दिया। कई कारीगरों ने विस्फोटक पदार्थ लगाकर इस पत्थर को तोड़ने की तैयारी कर ली थी। घनी आबादी के बीच इस तरह से ब्लास्टिंग की तैयारी की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर लगाए गए विस्फोटक पदार्थ को सुरक्षित रूप से हटवाया। ब्लास्टिंग की तैयारी कर रहे प्लॉट मालिक व कारीगरों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें