फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीएचसी परिसर में कूड़े में मिली विस्फोटक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई के परिसर में एक स्थान पर लगे कूडे़ के ढेर में विस्फोटक सामग्री के सेल बरामद पड़े मिले। यह देख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के दस सेल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बरामद विस्फोटक सामग्री पहाड़ों में खनन के लिए प्रयुक्त होने वाले विस्फोटक सामग्री का एक हिस्सा है। जो विस्फोट के दौरान प्रयोग किया जाता है। यह सामग्री यहां और कैसे आई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि सीएचसी परिसर से बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है। फाॅरेंसिक जांच के बाद इसका सुरक्षित निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें