महोबा। चरखारी बाईपास स्थित राज्य कर कार्यालय में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निस्तारण का भरोसा दिया गया। उपायुक्त नीरज सेंगर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सहायक आयुक्त राज्य कर अनिल शर्मा ने रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी सुधारों पर बात की। उन्होंने बताया कि जीएसटी में 18 फीसदी दर कम होने से व्यापारियों को लाभ हुआ है। रूस, यूक्रेन, ईरान, अमेरिका में युद्ध के कारण यूरिया जैसे उत्पादों के दाम बढ़े हैं। पेट्रो रसायन और गैस की कमी से भी उत्पादों पर गहरा असर पड़ा है। इससे छोटे व मध्यमवर्गीय कारोबार कम रहा है। राज्य कर अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि ऑटो पार्ट्स में एचएसएन कोड बहुत अधिक होने से एकाउंट तैयार करने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां राज्य कर अधिकारी शरद कुमार, अमित पांडे, मलखान सिंह, चंद्रप्रकाश, व्यापारी अभिषेक अग्रवाल, तौसीफ राजा, राहुल गुप्ता, चंद्रेश पाराशर, कबीर कपूर आदि मौजूद रहे।