फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बैठक से नदारद सीएमओ समेत दो से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अनुपस्थित ज्येष्ठ खान अधिकारी व सीएमओ का स्पष्टीकरण मांगा। मंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना, पीएम सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना की समीक्षा की। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे में बदलने के निर्देश दिए। सड़कों के निर्माण व मरम्मत, जल जीवन मिशन और पर्यटन विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में साफ-सफाई पर भी जोर दिया गया। एक अन्य बैठक में प्रभारी मंत्री ने हरी शंकरी पौधों के रोपण पर चर्चा की। उन्होंने पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधों को समूह में लगाने और सात अगस्त को वृहद पौधरोपण उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने पौधरोपण के लिए बैठकों का कार्यक्रम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें