फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अनुपस्थित दो एक्सईएन व एई से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर बैठक हुई। इस दाैरान विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय), सहायक अभियंता यूपीसीएलडीएफ और अधिशासी अभियंता यूपीएसआईसी-2 के उपस्थित न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन की ओर से निर्माणाधीन चरखारी व जैतपुर सबस्टेशन का निर्माण कार्य आगामी माह नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यूपीपीएसीएल के तहत संचालित 13 कार्यों की नवीनतम प्रगति पोर्टल पर अपडेट न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण बांदा को जिला कारागार का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों में कोई प्रगति न होने पर फटकार लगाई। कार्यदायी संस्था मौदहा बांध के कार्यों की समीक्षा के दौरान पिछले माह की तुलना में प्रगति कम मिलने पर निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, सीएमओ डॉ. विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें