फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लघु फिल्म दिखाकर समझाए आपदा प्रबंधन के तरीके

Sun, 29 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज के निर्देश पर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान लघु फिल्मों और वीडियो का प्रदर्शन कर आपदा प्रबंधन के तरीके समझाए गए। प्रशिक्षण में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर सल्तनत परवीन ने की। आपदा विशेषज्ञ प्रीति सिंह ने कहा कि आपदाएं अनपेक्षित होती हैं लेकिन यदि हम पूर्व में ही जागरूक और प्रशिक्षित हो तो जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सकता है।
उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करते हुए बचाव के वैज्ञानिक तरीके अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील खरे ने बेसिक लाइफ सपोर्ट के तहत प्राथमिक उपचार के तरीके बताए। ताकि अस्पताल पहुंचने से पूर्व घायल की जान बचाई जा सके। उन्होंने सर्पदंश और डूबने से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक सियाराम ने फसलों के बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें