फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मूल्यांकन केंद्र में अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे परीक्षक

Thu, 19 Mar 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया है। इस बार मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मूल्यांकन केंद्र की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के राठ सड़क पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल की 60,243 व इंटरमीडिएट की 48,954 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। मूल्यांकन कार्य के लिए 58 उपप्रधान परीक्षकों और 444 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यदि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों के कार्य में 0.5 फीसदी त्रुटि पाई जाती है तो 25 फीसदी पारिश्रमिक काटा जाएगा। एक फीसदी त्रुटि मिलने पर 50 फीसदी पारिश्रमिक कटेगा जबकि दो फीसदी त्रुटि मिलने पर 85 फीसदी पारिश्रमिक कटेगा और परीक्षकों को डिबार कर दिया जाएगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षकों को पूर्ण निष्ठा, निष्पक्ष और सही तरीके मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर परीक्षार्थियों का नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें