विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर इंजीनियरों द्वारा ईवीएम मशीनों का प्रथम लेबल चेकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। ईवीएम मशीनों की चेकिंग राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार, ज्वांइट मजिस्ट्रेट मधुसूदन, चकबंदी अधिकारी
फरहत अहमद,सहायक निर्वाचन अधिकारी के के तिवारी की उपस्थिति में बेयर हाउस में ईवीएम मशीनों को सील किया गया। ईवीएम मशीन की चेकिंग के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अशोक सिद्धार्थ, भाजपा नगर अध्यक्ष ओमनारायण तिवारी, सपा नेता प्रमोद कुमार बसपा नेता विजयबहादुर मौजूद रहे।