फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जीजीआईसी में निबंध और पोस्टर प्रतियोगितानिबंध में गीतांजलि, पोस्टर में आयशा व अवनि विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। निबंध में गीतांजलि ने बाजी मारी। पोस्टर प्रतियोगिता में आयशा और अवनि संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरगम खरे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। निबंध प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध में कक्षा नौवीं की छात्रा गीतांजलि पहले, गौसिया दूसरे व कक्षा छठवीं की छात्रा अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका नेहा अनुरागी, मंजू पांडेय और साधना धुरिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में आयशा व अवनि संयुक्त रूप से पहले, उमा और साक्षी वर्मा दूसरे व कशिश और रिया तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्या व शिक्षिका अर्चना सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें