फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से ट्रैक्टर से आए 25 मजदूरों को गांव में नहीं घुसने दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। फरीदाबाद से ट्रैक्टर से रात में घर लौटे 25 मजदूरों को ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में रात में ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से सभी की जांच कराई। इसके बाद मजदूरों को गांव में प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन

बुुंदेलखंड में पिछले साल सूखा पड़ने से फसल की पैदावार नहीं हुई थी। इससे जिले के तमाम ग्रामीण महानगरों में मजदूरी करने चले गए। अचानक लॉकडाउन हो जाने से मजदूर फंस गए। लॉकडाउन के चलते वाहनों को आवागमन ठप हो गया। गाजियाबाद में फंसे 25 मजदूर भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर महोबा के लिए चल दिए। तीन दिन बाद शुक्रवार की रात कच्चे रास्तों से होते हुए मजदूर पचारा गांव पहुंचे।
पचारा में ग्रामीणों का ट्रैक्टर आते ही गांव वाले निकल पड़े और मजदूरों को गांव में नहीं घुसने दिया। फोन करके अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों मजदूरों की जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम चार घंटे तक मशक्कत करती रही। घर पहुंचे बच्चों को देख माता-पिता खुश हो गए। पचारा, मुढ़ारी, अकोनी व खैरारी पहुंचने वालों में संतोष, हरिदास, मन्नू, रामप्यारी, लल्लू साहू, नीरज, भुवानीदीन, भज्जू, रामकुमार, हर नारायण सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 57 वाहनों के चालान कटा : महोबा। कोरोना को लेकर जिले में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 57 वाहनों के चालान कर शमन शुल्क वसूला।
पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देश पर पुलिस सड़क से गुजरने वालों को घर में ही रहने की हिदायत दे रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक वाहन को सीज और 57 वाहनों का चालान कर 1,800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। तीन वाहनों का न्यायालय चालान किया गया। लोगों से दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। जरूरी काम से निकलने वालों को आपस में दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें