फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पावर हाउस में घुसकर बिजली लाइनमैन को पीटा

Mon, 18 Nov 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के बिजली पावर हाउस में रविवार की रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बिजली लाइनमैन को बेरहमी से पीटा। बाद में आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरी बेलदारन गांव में एक उपभोक्ता आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लिए हैं। जिसका 68 हजार रुपये बिल बकाया था।
चेकिंग के दौरान बिजली चोरी भी पकड़ी गई। इससे बौखलाए उपभोक्ता ने अपने साथियों के साथ पावर हाउस पहुंच जमकर उत्पात मचाया। एक लाइनमैन ने जब इसका विरोध किया तो मारपीट कर दी। कर्मचारियों के लामबंद होने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित कर्मचारी शिवम प्रजापति, नीरज, धर्मेंद्र, अनिल आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि हिस्ट्रीशीटर है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाए हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें