फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को खेल-खेल में विषयों से जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। बच्चों को खेल-खेल में विषयों से जोड़ने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जैतपुर के ब्लॉक सभागार में नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला हुई। एआरपी ओम प्रकाश वर्मा ने बताया इसका मुख्य उद्देश्य है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के आयामों, खेल, विभिन्न गतिविधियों, कहानियों, कविताओं व गीतों के माध्यम से बच्चों को जोड़े और विषय की जानकारी दें।
एआरपी शहजादे तनवीर खान ने कहा कि कार्यशाला का लक्ष्य शिक्षकों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित करना है। ताकि दोनों के प्रयास से भारत के भविष्य के भावी कर्णधारों का विकास हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर एआरपी राम किशोर चतुर्वेदी,संदर्भदाता मोहम्मद साबिर मंसूरी, अमित कुमार गुप्ता , अक्षयदीप, स्पेशल एजुकेटर अनिल नायक, लक्ष्मण सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
मुस्करा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र में चल रहे चार दिवसीय कार्यशाला के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी समर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कार्य करना होगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, सुजीत कुमार, रामबाबू एवं ज्ञानेंद्र स्वरूप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें