फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन टीम ने 40 टन सरिया पकड़ी

Fri, 03 Mar 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छत्तीसगढ़ से बिना प्रपत्रों के कर चोरी करके लाई जा रही लाखों की सरिया से भरा ट्रक बांदा की प्रवर्तन टीम ने पनवाड़ी रोड पर पकड़ लिया। कर चोरी रोकने के लिए मंडल स्तर पर अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के लिए टीम गठित की हैं।
विज्ञापन



महोबा जिले से मप्र. की सरहद लगी हुई है। जहां से लोहे की आपूर्ति महोबा होकर प्रदेश में सरहद के बैरियर पार कर लाई जाती है। बिना केंद्रीय वाणिज्यकर फ ार्म 38 के माल अधिकारियों की मिली भगत से लाया जाता है। इससे एक ट्रक माल में लाखों की टैक्स की बचत होती है। ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी बांदा अशोक कुमार पंाडेय ने बताया कि बिना वैध प्रपत्र के लोहे की माल निकासी की सूचना पर बांदा से प्रवर्तन की टीम भेजी गई। 40 टन सरिया से लदे ट्रक को रायपुर से उरई ले जाया जा रहा था। जो चेकिंग के दौरान मप्र. बार्डर से उप्र में आकर भाग खड़ा हुआ। पनवाड़ी रोड पर पुलिस ने सीज कर दिया।


ज्वांइट कमिशभनर एके पांडेय ने बताया कि वाहन के पास अंतरराज्यीय व्यापार परिवहन वाला फार्म 38 और बिल नहीं पाए गए। वाहन से 2.50 लाख पेनाल्टी वसूल की जाएगी। कहा कि वे मंडल में पूरी तरह करापवंचन रोका जा सके। उधर, थाना श्रीनगर में दिल्ली से जबलपुर जा रहे कूलर से भरे ट्रक को प्रवर्तन दल ने पकड़ लिया। कागजात न मिलने पर 214 कूलर से भरे ट्रक को थाना श्रीनगर में सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें