फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोजगार सेवकों ने राज्यकर्मी का दर्जा की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संविदा पर ग्राम रोजगार सेवक को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले 15 से अधिक लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे को सौंपा। चेतावनी दी कि मांगों का निराकरण न होने पर लखनऊ विधानसभा समेत अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सरवन गिरि गोस्वामी, महामंत्री देवीप्रसाद के नेतृत्व में ईश्वरी प्रसाद, विजय, मनोहर, दयानंद, संतराम, रजनी वर्मा, चंद्रकली, निर्मला राजपूत, सुनील, संतोष, राजकुमार, देवेंद्र, दीनदयाल, मथुरा प्रसाद ने कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2006 से मनरेगा योजना के तहत वह प्रदेश की ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्यरत हैं। वह सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करने में योगदान देते हैं लेकिन जॉब चार्ट में सिर्फ मनरेगा का कार्य होने से उनके कामों की गिनती नहीं की जाती है। कहा कि सहायक सचिव या ग्राम विकास सहायक का पद सृजित करके संविदा पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित कर नियमितीकरण किया जाए। साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें