फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

Thu, 26 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कुशवाहा महासभा की ओर से बुधवार को महान सम्राट अशोक की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल होने के लिए भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन के प्रांगण में जयंती का आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा व समाज के लोगों ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शोभा यात्रा शुरू हुई। जो भैरवगंज, मनोहरगंज, दाऊपुरा, मनोहरगंज बस स्टैंड, बजरंग कॉलोनी, देवबाग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां में महान सम्राट अशोक के चित्र लगाए गए। समाज के लोग डीजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, ग्राम प्रधान आशीष राजपूत, रामसेवक, मनमोहन, नारायण दास, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा, नीरज राजपूत, रामदयाल नरवरिया, डॉ. धर्मराज कुशवाहा, गोविंदास, राहुल कुशवाहा, आशीष सिंह, गोपी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें