महोबा। ग्राम रहेलिया मार्ग पर भारी बारिश के चलते मिट्टी धंस जाने एक डंपर पलटते-पलटते बच गया। जिससे चालक और क्लीनर ने कूद कर जान बचाई। उधर पनवाड़ी हरपालपुर मार्ग में बहादुरपुरा के पास कार और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रुप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को एक डंपर रहेलिया गांव की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रही जेसीबी मशीन के कारण डंपर सड़क से नीचे उतर गया, उसका उसका एक हिस्सा मिट्टी में धंसने लगा। जिससे चालक और क्लीनर ने डंपर से कूद कर जान बचाई। डंपर जैसे ही पलटने लगा तभी जेसीबी मशीन ने डंपर को सहारा दे दिया। जिससे डंपर पलटने से बच गया। वहीं कुलपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार को कुलपहाड़ से एक ही परिवार के चार लोग एक वैगनार कार से झांसी जा रहे थे। तभी हरपालपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से बहादुरपुरा गांव के पास टक्कर हो गई, जिससे वैगनआर सवार मिथला (60) पत्नी श्याम किशोर, श्रीकृष्ण (53) पुत्र चिंतामन, मीना देवी (50) पत्नी श्रीकृष्ण निवासी राजावार्ड कुलपहाड़ घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। देर शाम को उनकी छुट्टी कर दी गई। उधर ट्रैक्टर सवार मुन्ना घायल भी दुघर्टना में घायल हो गया जिसे हरपालपुर अस्पताल ले जाया गया।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी मनिकपुर रेल लाइन में इंनौरा रेलवे क्रासिंग के पास एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कुलपहाड़ कस्बे के मुहल्ला गोविंदनगर निवासी उमाशंकर (33) पुत्र गंगा प्रजापति शुक्रवार को मानव रहित रेलवे क्रासिंग से गुजर रहा था, तभी अचानक झांसी की तरफ से ट्रेन आने से वह चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंची कुलपहाड़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।