फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर पर अकेली महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 08 Jul 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में घर पर अकेली महिला ने मंगलवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। बसौरा निवासी धर्मेंद्र अहिरवार परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पांच जुलाई को उसकी पत्नी रामदेवी (35) गांव आ गई थी। मंगलवार की सुबह ससुर राम अवतार खेत पर काम करने चला गया जबकि सास भगवतीदेवी बाजार सब्जी लेने गई थी। तभी रामदेवी ने मकान के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को जब परिजन घर लौटे तो महिला को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतक के ससुर ने बताया कि घर पर बहू का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना हे कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें