फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 सालों में अब तक नहीं मिली बिजली

Mon, 08 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रदर्शन कर आक्रोश जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली की पंचायत रतौली पुरवा में एक साल पहले विभाग ने विद्युत पोल तो लगा दिए। लेकिन लाइन आज तक नहीं खींची गई। इससे अंधेरे में जिंदगी गुजारने को मजबूर ग्रामीणों ने सोमवार को बच्चों के साथ प्रदर्शन कर डीएम को शिकायत सौंपी। साथ ही ऐलान किया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। हैरत की बात
विज्ञापन


यह है कि आजादी के 69 साल होने के बाद भी इस गांव को बिजली की रोशनी नहीं मिली। रतौली पुरवा में चार सौ से अधिक ग्रामीण निवास करते हैं लेकिन आजादी के बाद से अब तक यहां बिजली की रोशनी नहीं पहुंच सकी। कई बार प्रदर्शन व ज्ञापन दिए जाने के बाद एक वर्ष पहले बिजली विभाग ने पोल लगवाए थे। तब ग्रामीणों को गांव में बिजली आने की उम्मीद

जगी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अभी तक लाइन नहीं खिंचवाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सोमवार को धन सिंह, सीताराम, नत्थू, भरोसी, देवेंद्र सिंह, मकरन, दयाराम, विवेक, घसीटा, संतू अहिरवार आदि ने डीएम वीरेश्वर सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें