फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली मिस्त्री ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में बृहस्पतिवार को बिजली मिस्त्री ने जहर खाकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता रो-रोकर बेहाल हैं। सूचना पर पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पसवारा निवासी बरदानी कुशवाहा (22) गांव के बाहर प्लॉट पर कूलर, पंखे, प्रेस आदि सुधारने की दुकान किए था। देर शाम वह किसी ग्राहक का पंखा उठाकर गांव लौट रहा था। रास्ते में ही उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात उसने फोन से परिजन को बताई। परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पिता बेटू व मौसेरे भाई राजू ने बताया कि बरदानी अविवाहित था। बेटे का परिवार और गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। तीन दिन पहले वह 50 हजार रुपये का दुकान का सामान खरीदकर लाया था। पिता आत्मघाती कदम उठाए जाने का कारण नहीं बता सका। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें