फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार टूटकर गिरा, भगदड़ मची

Mon, 16 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
टूटे बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में जर्जर विद्युत केबिल एक बड़ी अनहोनी को दावत दे रही है। रविवार को फाल्ट होने से केबिल टूटकर गिर गई। जिससे सड़क से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। जल रही केबिल की चिंगारी से आधा दर्जन लोग झुलस गए। आए दिन बिजली लाइन टूटने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


श्रीनगर कस्बे में वर्षों पहले बिछाई गई केबिल पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। एक सप्ताह में तीसरी बार फाल्ट होने से विद्युत लाइन टूटकर गिरी। कस्बे के मोहल्ला मनोहरगंज में रविवार की सुबह केबिल में अचानक आग लग गई।

चिंगारी सड़क से गुजर रहे लोगों पर गिरी, जिससे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। कुछ ही देर बाद तार टूटकर जमीन पर गिर गया। जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


झुलसे लोगों में बृजेश गुप्ता, मकबूल मोहम्मद, कुरेसा, अनिल गुप्ता, अनारीलाल व मोना श्रीवास शामिल हैं। जिन्हें पास के चिकित्सक के पास ले जाया गया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आए दिन जर्जर तार गिरने से न सिर्फ हादसे की आशंका बनी रहती है, बल्कि गर्मी में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो जाती है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नेकीराम का कहना है कि जब तक बिजली के बिल उपभोक्ता जमा नहीं करते, तब तक केबिल नहीं बदलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें