फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में डंपर की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा, चपेट में आकर एक की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

Sun, 17 Jan 2021 01:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के कबरई में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा कबरई के बांदा तिराहे के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर गिर गया। पोल की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी कबरई से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद हाईवे पर जुटी लोगों की भीड़ ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कबरई के किदवईनगर निवासी संतराम साहू (55) पुत्र घनश्याम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे संतराम सब्जी खरीदने के लिए बांदा चौराहा स्थित दुकान पर गया था।

तभी बांदा की ओर से आ रहे डंपर ने सड़क के बीचो बीच लगे विद्युत पोल में टक्कर मार दी। जिससे पोल टूटकर सब्जी की दुकान में खड़े संतराम व पहरा गांव निवासी छुट्टू (50) पुत्र दुर्गा के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। जहां संतराम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि छुट्टू की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांदा की ओर से आ रहे डंपर का ट्राला खुला था। जिसमें बिजली लाइन के तार फंस गए और बिजली का पोल टूटकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। दुर्घटना के बाद लोगों की हाईवे में भारी भीड़ एकत्र हो गई।

लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिससे एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थित बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। घटना से मृतक की दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
बांदा चौराहे में हुए हादसे के पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। एक वर्ष पहले कस्बा कबरई से निकले हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य कराया गया था। तब सड़क के बीचों बीच लगे बिजली का पोल से लाइन अलग कर सड़क किनारे पोल लगाकर नई लाइन खींच दी गई थी लेकिन पुराने पोल एक वर्ष बाद भी नहीं हटाए गए। जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पोल हटाने की मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें